फर्रुखाबाद:फतेहगढ़ पुलिस लाइन में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों का सम्मान, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए किया गया अभिनंदन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 जुलाई 2026 पुलिस लाइन फतेहगढ़ के सभागार में आयोजित एक गरिमामय विदाई समारोह में सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

समारोह के दौरान सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुष्पमालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया। साथ ही प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर उनकी लंबे समय तक की उत्कृष्ट सेवाओं, कर्तव्यनिष्ठा और पुलिस विभाग के प्रति समर्पण की सराहना की गई।

अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों का अनुभव और योगदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा। उन्होंने सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्वस्थ, सुखद एवं सम्मानपूर्ण जीवन की कामना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम का समापन सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सेवानिवृत्त साथियों के सम्मान में शुभकामनाएं व्यक्त करने के साथ हुआ। यह आयोजन पुलिस परिवार के बीच सम्मान, सहयोग और आत्मीयता का प्रतीक बना।

Leave a Comment