बदायूं:खेत पर बुलाकर किसान पर हमला, लेखपाल और कानूनगो की मिलीभगत का आरोप

सहसवान (बदायूं): जनपद के थाना जरीफ नगर के ग्राम रसूलपुर कला में जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर विवाद गहरा गया है। ग्राम रसूलपुर कला निवासी जितेंद्र पुत्र तेजपाल ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का आरोप है कि गांव के प्रधान और सरकारी कर्मचारियों की मिलीभगत से न केवल उसकी जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। बल्कि उसे जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। पीड़ित जितेंद्र के अनुसार गांव की लगभग 80 बीघा जमीन पर प्रधान गंगाधर पुत्र जय नारायण ने अवैध कब्जा कर रखा है। जब पीड़ित ने इसका विरोध किया तो उसे परेशान किया जाने लगा पीड़ित ने इस संबंध में उप जिलाधिकारी और स्थानीय थाने में पूर्व में भी शिकायत की थी। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई 12 जून को दोपहर 2:00 बजे कानून को और लेखपाल की टीम ने पीड़ित को खेत पर बुलाया। वहां पहले से ही आरोपी पक्ष के लोग मौजूद थे। जिन्होंने पीड़ित के साथ मारपीट की पीड़ित ने आरोप लगाया है कि यह सब लेखपाल और कानून को की मौजूदगी में हुआ पीड़ित ने अपनी शिकायत में निम्नलिखित लोगों को नाम जड़ किया।गंगाधर (प्रधान), रंजीत, रूपेंद्र ,प्रमोद और लालू ,सतीश (कानूनगो), किशनलाल (कानूनगो), राकेश(लेखपाल),सुशील (लेखपाल) और मनोहर (लेखपाल)। पीड़ित जितेंद्र ने जिलाधिकारी से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए और उसे तथा उसके परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए उन्होंने चेतावनी दी है कि उन्हें या उनके परिवार को कोई नुकसान होती है ।तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों और आरोपियों की होगी।

पत्रकार-सुमित कुमार शाक्य बिल्सी बदायूं

Leave a Comment