अजय देवगन के हाल ही में धमाल 4 के कुछ पोस्टर्स शेयर करने के बाद से ही फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है। अब एक्टर ने फिल्म के ट्रेलर और रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया है। यहां जानिए फिल्म से जुड़ी सभी जानकारी। एक्टर अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म की रिलीज और इसके ट्रेलर के रिलीज का खुलासा कर दिया है। उन्होंने स्टोरी शेयर कर इसकी जानकारी दी है। बता दें कि फिल्म का ट्रेलर 12 जून को रिलीज होगा। वहीं उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी भी दी है। स्टोरी शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि फिल्म 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। उनके इस अपडेट के बाद से ही फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।
‘धमाल 4’ का ट्रेलर इस दिन आएगा सामने, अजय देवगन ने शेयर किया बड़ा अपडेट
