थाना फूलपुर पुलिस टीम द्वारा 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का कुल 4980/- रूपये व घटना में प्रयुक्त 01 लोहे की राड, 01 लोहे का नुकीला सब्बल/रम्मा बरामद । श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त फूलपुर के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना फूलपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-171/2026 धारा-62/305(क)/324(4) भा0न्या0सं0 से सम्बन्धित 02 वांछित अभियुक्त 1. अनुज भारतीया पुत्र जीतनलाल भारतीया निवासी घुड़दौली थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज 2. अभिषेक मिश्रा उर्फ सतीश मिश्रा पुत्र प्रदीप मिश्रा निवासी घुड़दौली थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना फूलपुर पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-05.06.2026 को थाना फूलपुर क्षेत्रान्तर्गत मिर्जापुर स्थित ईंट भट्ठे के पास से मुकदमा उपरोक्त मे चोरी हुए कुल 4980/- रूपये व घटना में प्रयुक्त 01 लोहे की राड, 01 लोहे का नुकीला सब्बल/रम्मा के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामगदी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा-317(2) भा0न्या0सं0 की बढ़ोत्तरी कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार उपरोक्त अभियुक्तों द्वारा दिनांक-02/03.05.2026 की रात्रि में मुकदमा वादी के दुकान में घुसकर तोड़-फोड़ कर चोरी करने के सम्बंध में दी गई तहरीर के आधार पर थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0-171/2026 उपरोक्त पंजीकृत किया गया था ।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
- अनुज भारतीया पुत्र जीतनलाल भारतीया निवासी घुड़दौली थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 25 वर्ष ।
- अभिषेक मिश्रा उर्फ सतीश मिश्रा पुत्र प्रदीप मिश्रा निवासी घुड़दौली थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 19 वर्ष
सम्बंधित अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0-171/2026 धारा-62/305(क)/324(4) भा0न्या0सं0 व बढ़ोत्तरी धारा-317(2) भा0न्या0सं0 थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
अभियुक्त अभिषेक मिश्रा उर्फ सतीश मिश्रा उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-
- मु0अ0सं0-45/2026 धारा-305(ए)/317(2)/331(4) भा0न्या0सं0 थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- मु0अ0सं0-171/2026 धारा-62/305(क)/324(4) भा0न्या0सं0 व बढ़ोत्तरी धारा-317(2) भा0न्या0सं0 थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
बरामदगी का विवरण-
- चोरी का 770/- रूपये व घटना में प्रयुक्त किये गये लोहे की राड अभियुक्त अनुज भारतीया उपरोक्त के कब्जे से
- चोरी का 4210/- रुपये व घटना में प्रयुक्त लोहे का नुकीला सब्बल/रम्मा अभियुक्त अभिषेक मिश्रा उर्फ सतीश मिश्रा के कब्जे से
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
- उ0नि0 राम प्रवेश गौतम, थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- उ0नि0 प्रकाश पराशर, थाना फूलपुर प्रयागराज ।
- हे0का0 याहिया खां, थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- हे0 का0 विनोद राय, थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
