मिश्रित सीतापुर / कस्बा मिश्रित के मोहल्ला थोक में कथित धर्मांतरण गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर लग भग एक दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूंछताछ शुरू कर दी है । मांमला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है । जबकि पुलिस पूरे प्रकरण की गहन जांच कर रही है । जानकारी के अनुसार मोहल्ला थोक निवासी महेंद्र यादव के मकान में किराए पर रह रहा एक व्यक्ति प्रार्थना सभा का संचालन कर रहा था। उसने अपना नाम सुरेंद्र पुत्र शंकर सिंह निवासी बारीवाल आमान विहार बताया है। स्थानीय लोगों का आरोप है । कि वह पिछले लग भग 10 वर्षों से मिश्रित में रहकर ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब एवं बीमार लोगों को प्रार्थना सभा के नाम पर अपने संपर्क में लाता था। किराएदार की पत्नी ने आरोप लगाया कि उसने कई बार मकान खाली करने के लिए कहा, लेकिन किराएदार द्वारा मकान खाली नहीं किया गया। इसी बीच राष्ट्रीय हिन्दू शेर सेना के कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस को सूचना दी गई । जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्यवाही की । छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से बाइबिल तथा मिठाई बरामद किए जाने की बात कही है। वहीं प्रार्थना सभा में मौजूद लगभग एक दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूंछताछ की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सिंह ने बताया कि प्रार्थना सभा में मिश्रित नगर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से भी काफी संख्या में लोग मौजूद थे। मांमले की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी तथ्यों एवं साक्ष्यों की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने और साक्ष्यों के परीक्षण के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे । उनके आधार पर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।छापेमारी के दौरान सीओ ब्रजेश कुमार , कोतवाल प्रदीप सिंह , कस्बा इंचार्ज गुड्डू जोशी , क्राइम इंस्पेक्टर श्याम दास , सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा ।
सीतापुर:कस्बा मिश्रित में कथित धर्मांतरण की सूचना पर पुलिस का छापा, एक दर्जन से अधिक लोग हिरासत में ।
