प्रयागराज: निःशुल्क विद्युत चालित चाक, पगमिल मशीन टूल किट्स एवं 15 दिवसीय शिल्पकारी प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु करें आवेदन

प्रयागराज, निःशुल्क विद्युत चालित चाक, पगमिल मशीन टूल किट्स एवं 15 दिवसीय शिल्पकारी प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु करें आवेदन

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी प्रयागराज जवाहर लाल द्वारा अवगत कराया गया है, कि उ0प्र0 माटीकला बोर्ड उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पावर चालित चाक (पाटरी-व्हील्स) मशीन हेतु परम्परागत एवं स्वरोजगार में रूचि रखने वाले कारीगरों को जीविकोपार्जन हेतु टूल किट्स का निःशुल्क लाभार्थीयों को उपलब्ध कराया जायेगा। वित्तीय वर्ष-2026-27 में माटीकला टूल्स-किट वितरण योजना के अन्तर्गत जनपद प्रयागराज में कुम्हारी कला के अन्तर्गत पावर चालित चाक (पाटरी-व्हील्स) मशीन हेतु 45 एवं 03 पगमिल मशीन वितरण किये जाने एवं 15 दिवसीय शिल्पकारी प्रशिक्षण हेतु 20 का लक्ष्य प्राप्त हुआ है।

अतः पावर चालित चाक (पाटरी-व्हील्स) एवं पगमिल मशीन एवं 15 दिवसीय शिल्पकारी प्रशिक्षण हेतु कार्य में रूचि रखने वाले परम्परागत एवं स्वरोजगार में रूचि रखने वाले कारीगरों को टूल किट्स वितरण हेतु इच्छुक लाभार्थी जिनकी उम्र 18 से 50 वर्ष की है, वह अपना आवेदन पत्र निम्न आवश्यक अभिलेख (निवास जाति प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, पैन कार्ड, रासन कार्ड, शैक्षिक योग्यता, आधार कार्ड, पासपोर्ट साईज फोटो एवं ग्राम प्रधान द्वारा कार्य करने का प्रमाण-पत्र) के साथ आवेदन पत्र जिला ग्रामोद्योग अधिकारी कार्यालय विकास भवन परिसर कमरा नम्बर-37 प्रयागराज से प्राप्त कर किसी भी कार्य दिवस में दिनॉंक-15.06.2026 तक जमा कर सकते है। कार्यालय में प्राप्त आवेदन पत्रों के सापेक्ष पात्र लाभार्थियों का चयन बोर्ड द्वारा गठित कमेटी के माध्यम से साक्षात्कार द्वारा किया जायेगा। चयन के उपरान्त मशीनों की आपूर्ति होने पर दोना पावर चालित चाक (पाटरी-व्हील्स) एवं पगमिल मशीन का निःशुल्क वितरण कराया जायेगा। विशेष जानकारी हेतु जिला ग्रामोद्योग अधिकारी कार्यालय के मो0 नम्बर- 9580503176 व 8840814211 पर सम्पर्क किया जा सकता है। आवेदन पत्र का प्रारूप कार्यालय में किसी कार्य दिवस में प्राप्त किया जा सकता हैं।

(जवाहर लाल)
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी
प्रयागराज।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

Leave a Comment