बॉलीवुड के मशहूर निर्माता और पूर्व CBFC के अध्यक्ष पहलाज निहलानी का कल निधन हो गया है, जिसके बाद पूरे इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई हैं. 76 साल की उम्र तक उन्होंने इंडस्ट्री में कई यादगार फिल्में दी और कई कलाकारों के करियर को संवारा. लंबे समय से वो लिवर की बीमारी से जूझ रहे थे, हालांकि उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. इसी बीच उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए इंडस्ट्री से कई सेलेब्स उनके घर पहुंच रहे हैं और श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
पहलाज ने ही गोविंदा को अपनी फिल्म ‘इल्जाम’ से लॉन्च किया था, जिसके बाद वो 90s के सबसे पॉपुलर स्टार्स में से एक बन गए. आज उनके निधन से गोविंदा टूटे हुए नजर आए और उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे. उनकी आंखें नम दिखीं और वो खुद को संभालने की कोशिश करते दिखे.
बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन भी अपने बेटे और एक्टर वरुण धवन के साथ उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे. डेविड भी पिछले कुछ समय से अपनी तबीयत को लेकर चिंतित है, हालांकि वो वरुण का हाथ पकड़कर पहलाज के घर आए और सभी से मुलाकात की.
