श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त फूलपुर के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना बहरिया पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-03.06.2026 को मा0 न्यायालय ACJM कक्ष सं0-15 प्रयागराज द्वारा निर्गत गिरफ्तारी अधिपत्र सम्बन्धित मु0नं0-2670/2015 धारा 323/504/506/354/452 भा0द0सं0 से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त दयाराम पुत्र सुखलाल निवासी ग्राम करनाईपुर (पलितापुर) थाना बहरिया कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना बहरिया क्षेत्रान्तर्गत उसके निवास ग्राम करनाईपुर (पलितापुर) के पास से गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।
गिरफ्तार वारण्टी अभियुक्त का विवरण-
दयाराम पुत्र सुखलाल निवासी ग्राम करनाईपुर (पलितापुर) थाना बहरिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
सम्बन्धित वारण्ट का विवरण-
मु0नं0-2670/2015 धारा 323/504/506/354/452 भा0द0सं0 मा0 न्यायालय ACJM कक्ष सं0-15 प्रयागराज ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
- उ0नि0 बालकेस, थाना बहरिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- कां0 शिव शंकर यादव, थाना बहरिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
