‘कॉकटेल 2’ की रिलीज से पहले तिरुमाला मंदिर पहुंचीं कृति सेनन

अभिनेत्री कृति सेनन की आगामी फिल्म ‘कॉकटेल 2’ जल्द रिलीज होने वाली है। इसी बीच कृति आंध्र प्रदेश के तिरुमाला मंदिर पहुंची। जहां उनके साथ फिल्म के निर्माता दिनेश विजान और निर्देशक होमी अदजानिया भी मौजूद रहे। रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। बुधवार को एक्ट्रेस कृति सेनन फिल्म के निर्देशक होमी अदजानिया और निर्माता दिनेश विजान के साथ तिरुमाला मंदिरआशीर्वाद लेने पहुंचीं। इस दौरान वो पूरी तरह से भक्ति में डूबी दिखाई दीं। उन्होंने मंदिर के नियमों का पालन किया। इसके साथ ही सभी धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। मंदिर में दर्शन के लिए कृति ने सफेद रंग को सलवार सूट के सिंपल लुक में पहुंचीं। जिसके बाद वह मंदिर से बाहर निकलते समय उन्हें पैपराजी के सामने हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया।

Leave a Comment