‘वो अद्भुत इंसान हैं’, नीतू कपूर ने की कपिल शर्मा की तारीफ

अभिनेत्री नीतू कपूर ने ‘दादी की शादी’ के अपने को-स्टार कपिल शर्मा की तारीफ की है। नीतू कपूर ने कपिल को एक अद्भुत व्यक्ति बताया और कहा कि उन्होंने फिल्म में शानदार काम किया है। नीतू का मानना है कि कपिल पूरी तरह से अपने किरदार में उतर गए थे। एएनआई से बातचीत में नीतू कपूर ने ‘दादी की शादी’ में कपिल शर्मा के काम की तारीफ की। कपिल ने फिल्म में टोनी की भूमिका निभाई है। नीतू कपूर ने कपिल की तारीफ करते हुए कहा, ‘कपिल एक अद्भुत इंसान हैं और इतने हंसमुख हैं कि उनके साथ रहना बहुत मजेदार होता है। उन्होंने इस फिल्म में बहुत अच्छा काम किया है। वो कपिल शर्मा नहीं थे। वो टोनी का किरदार निभा रहे थे। वो पूरी तरह से टोनी थे। एक पल के लिए भी आपको नहीं लगेगा कि वो कपिल शर्मा हैं, स्टैंड-अप कॉमेडियन या उनका शो या जो कुछ भी वो करते हैं। वो टोनी हैं, पूरी तरह से टोनी। उन्होंने कुछ सीन इतने शानदार तरीके से किए हैं कि मैंने उनसे कहा कि आपने बहुत अलग किया है।’

Leave a Comment