कितना है ‘कॉकटेल 2’ का बजट? कृति सेनन और रश्मिका मंदाना ने ली मोटी रकम; शाहिद कपूर की फीस सुन उड़ जाएंगे होश

‘कॉकटेल 2’ का दमदार रोमांटिक ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ‘कॉकटेल 2’ के ट्रेलर को सोशल मीडिया पर यूजर्स ने पसंद भी किया और साथ ही ‘कॉकटेल’ के गाने ‘तुम्ही हो बंधु’ की वापसी पर खुशी भी जताई। जानिए इस फिल्म के लिए रश्मिका, कृति और शाहिद ने कितनी फील ली है और क्या है फिल्म का बजट?

इस फिल्म के मुख्य कलाकारों को मिली फीस और फिल्म के बजट की जानकारी सामने आई है। इस फिल्म के लिए सबसे ज्यादा फीस शाहीद कपूर ने ली है। शाहिद के अलावा रश्मिका और कृति की फीस भी कम नहीं है।

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहिद कपूर ने इस रोल के लिए करीब 35 करोड़ रुपये फीस ली है
इससे पहले आई अपनी फिल्म ‘ओ रोमियो’ के लिए शाहिद ने 45 करोड़ रुपये लिए थे
कृति सेनन को इस फिल्म के लिए 15 करोड़ रुपये मिले हैं
रश्मिका मंदाना ने भी इस फिल्म के लिए 15 करोड़ रुपये फीस ली है
इस फिल्म को 80 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है

Leave a Comment