10 साल बाद स्क्रीन पर लौटेगी सैफ अली खान और करीना कपूर की जोड़ी?

बॉलीवुड कपल सैफ अली खान और करीना कपूर खान ने कई फिल्मों में साथ काम किया हैं. उनकी जोड़ी और उनके अभिनय को फैंस बहुत पसंद करते हैं. हालांकि, लगभग एक दशक से ज्यादा हो चुका है और दोनों एक साथ स्क्रीन पर नजर नहीं आए हैं. फैंस भी उन्हें एक साथ देखना चाहते हैं, इसी बीच सैफ ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा कर दिया है कि वो साथ काम क्यों नहीं करते हैं.

वैरायटी इंडिया के साथ बातचीत में सैफ अली ने कहा कि पति-पत्नी होने की वजह से दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग और कंफर्ट है, जिससे स्क्रीन पर उनकी बॉन्डिंग सही से नहीं दिख पाएगी. फिल्मों में अनकंफर्टेबल और टकराव ही एक्टिंग को शानदार बनाते हैं. जब वो करीना के साथ काम करते है, तो वो उनके कंफर्ट के बारे में सोचने लगते है, जिससे एक्टिंग सही से नहीं हो पाती हैं. जब असल कपल स्क्रीन पर साथ दिखते है, तो कभी-कभी फिल्मों में उनकी जोड़ी खास नहीं लगती.

Leave a Comment