IPL 2026 Final: टिम डेविड पर बड़ी कार्रवाई, मैच फीस का 50% जुर्माना; अगले सीजन के पहले मैच से निलंबित

आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में आचार संहिता का उल्लंघन करने पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बल्लेबाज टिम डेविड के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। IPL की ओर से जारी बयान के अनुसार डेविड पर उनकी मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है, साथ ही उन्हें दो डिमेरिट अंक भी दिए गए हैं।

यह घटना अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 फाइनल के दौरान हुई। पहली पारी के 10वें ओवर में विकेट गिरने के बाद टिम डेविड ने गुस्से में एक आइस बैग फेंक दिया, जो अंपायर नितिन मेनन की दिशा में गया। आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.9 के तहत यह अपराध माना गया, जो मैच के दौरान किसी खिलाड़ी, टीम अधिकारी, अंपायर, मैच रेफरी या अन्य व्यक्ति की ओर अनुचित अथवा खतरनाक तरीके से गेंद या क्रिकेट उपकरण फेंकने से संबंधित है। मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ द्वारा लगाए गए दंड को टिम डेविड ने स्वीकार कर लिया है। उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोप को माना और सजा पर कोई आपत्ति नहीं जताई।

Leave a Comment