सीतापुर:बरेठी में गोमती नदी पर बनने वाले पुल का हुआ शिलान्यास, क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई गति

।मिश्रित सीतापुर / ग्राम पंचायत बरेठी में आज सेतु निगम द्वारा गोमती नदी पर बनने वाले बहुप्रतीक्षित पुल का विधिवत शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों , भाजपा पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। पुल निर्माण की शुरुआत को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। शिलान्यास कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक राम कृष्ण भार्गव , सांसद प्रतिनिधि राजकुमार सोनी , पूर्व जिला महामंत्री रोहित सिंह चौहान , भास्कर मिश्रा , रीमगढ चीनी मिल के चेयर मैन रामगोपाल अवस्थी , गोपामऊ विधायक श्याम प्रकाश , मछरेहटा ब्लॉक प्रमुख विजय भार्गव , पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय भार्गव , मिश्रित देहात मंडल अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता , मंडल महामंत्री राजेश शुक्ला , मंडल महामंत्री अभय सिंह , बूथ अध्यक्ष मनीष सिंह भदौरिया , मिश्रित ब्लाक प्रमुख व ब्लाक प्रमुख संघ अध्यक्ष रामकिंकर पांडेय तथा ग्राम प्रधान देशराज यादव सहित अनेक वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि गोमती नदी पर पुल बनने से क्षेत्र के हजारों लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। बरसात के दिनों में ग्रामीणों को आने-जाने में होने वाली कठिनाइयों से राहत मिलेगी तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और कृषि गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा । जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और बेहतर आधारभूत सुविधाओं के निर्माण के लिए लगातार कार्य कर रही है।शिलान्यास के दौरान उपस्थित जनसमूह ने पुल निर्माण कार्य प्रारंभ होने पर खुशी व्यक्त की और इसे क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों और शासन का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा कराया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। शिलान्यास समांरोह उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Comment