फिल्म ‘श्री रामभूमि’ की शूटिंग आज से शुरू हो चुकी है। एक्स पर ‘श्री रामभूमि’ की पूजा मुहूर्त की तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में फिल्म के कलाकार और निर्देशक की तस्वीरें एक साथ हैं। इस तस्वीरों के साथ एक फिल्म का पोस्टर भी सामने आया है, जिस पर लिखा है – ‘सौगंध राम की खाते हैं, हम मंदिर वहीं बनाएंगे।’ इस टैग लाइन के नीचे फिल्म का नाम लिखा है- ‘श्री रामभूमि’। इस फिल्म को जी स्टूडियोज, डांसिंग शिवा फिल्म्स और सिनेकॉर्न एंटरटेनमेंट मिलकर बना रहे हैं। इस फिल्म में अनपम खेर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। अनुपम के अलावा इस फिल्म में ऋत्विक भौमिक और अमृता खानविलकर भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता कामाख्या नारायण सिंह कर रहे हैं। इस फिल्म के अलावा अनुपम खेर फिल्म ‘खोसला का घोसला 2’ में नजर आएंगे। यह एक कॉमेडी फिल्म है। ‘खोसला का घोंसला 2’, 28 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। ओरिजनल कल्ट क्लासिक फिल्म के 20 साल बाद आ रही इस सीक्वल का निर्देशन उमेश बिष्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में अनुपम खेर के साथ बोमन ईरानी और तारा शर्मा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
‘सौगंध राम की खाते हैं…’, फिल्म ‘श्री रामभूमि’ की शूटिंग हुई शुरू
