सीतापुर:भीषण गर्मी में राहत नहीं दे रहे सोलर वाटर कूलर, उबलता पानी पीने को मजबूर लोग

। मिश्रित सीतापुर / नगर पालिका परिषद मिश्रित नैमिषारण्य व्दारा लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाने और शुद्ध ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कस्बा मिश्रित के तहसील चौराहा, नहर चौराहा, मछरेहटा रोड, रेलवे स्टेशन तथा महर्षि दधीचि कुंड तीर्थ समेत कई सार्वजनिक स्थानों पर लाखों रुपये की लागत से सोलर वाटर कूलर लगवाए गए थे। लेकिन नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता के चलते ये सभी वाटर कूलर शोपीस बनकर रह गए हैं । भीषण गर्मी के इस दौर में जहां लोगों को ठंडे पानी की आवश्यकता है । वहीं इन वाटर कूलरों से ठंडे पानी की जगह उबलता हुआ गर्म पानी निकल रहा है। जिससे राहगीरों, श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । स्थानीय लोगों का आरोप है । कि कई बार नगर पालिका प्रशासन से शिकायत की गई । लेकिन जिम्मेदार अधिकारी समस्या के समांधान को लेकर गंभीर नजर नहीं आए । परिणामस्वरूप लाखों रुपये की लागत से लगाए गए सोलर वाटर कूलर जनता को राहत देने के बजाय केवल औपचारिकता बनकर रह गए हैं । महर्षि दधीचि कुंड तीर्थ पर आने वाले श्रद्धालुओं ने भी नाराजगी जताते हुए कहा कि तीर्थ स्थल पर ठंडे पानी की समुचित व्यवस्था न होने से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है । लोगों का कहना है । कि यदि समय रहते इन वाटर कूलरों की मरम्मत और नियमित देख रेख की व्यवस्था नहीं की गई तो सरकारी धन का दुरुपयोग ही साबित होगा । स्थानीय निवासियोंसे ने जिलाधिकारी से मांग की है । कि नगर पालिका की कार्य प्रणाली की जांच कराकर दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के बिरुध्द कार्यवाही की जाय । तथा खराब पड़े सोलर वाटर कूलरों को शीघ्र सही कराकर लोगों को ठंडा एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाय ।

Leave a Comment