सीतापुर:ईद-उल-अजहा की नमाज अकीदत और हर्षोल्लास के साथ अदा, मुल्क की हिफाजत व अमन-चैन की मांगी दुआ

मिश्रिख, सीतापुर।वार्ड नंबर 2 स्थित सीता कुंड की जामा मस्जिद में ईद-उल-अजहा की नमाज बृहस्पतिवार सुबह 8:00 बजे अकीदत और हर्षोल्लास के साथ अदा की गई। नमाज के दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे।जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना हबीब एवं हाफिज कारी साहब की अगुवाई में नमाज अदा कराई गई। नमाज के बाद मुल्क की हिफाजत, तरक्की और देश में अमन-चैन कायम रहने की विशेष दुआ मांगी गई।इस अवसर पर मस्जिद के सदर शेर खान सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र मिश्रिख थाना से कस्बा इंचार्ज गुड्डू जोशी तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर उपस्थित रहे।

Leave a Comment