प्रयागराज : थाना बहरिया पुलिस टीम द्वारा 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 02 मोटरसाइकिल बरामद

श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त फूलपुर के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना बहरिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0-96/2026 धारा-303(2) भा0न्या0सं0 से सम्बन्धित 02 वांछित अभियुक्त 1. दिनेश प्रकाश सरोज पुत्र कल्लू राम निवासी बजाही थाना बहरिया कमिश्नरेट प्रयागराज 2. श्यामू मंगता पुत्र बाबू लाल निवासी सिलोखरा थाना बहरिया कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना बहरिया पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-27.05.2026 को थाना बहरिया क्षेत्रान्तर्गत चैमलपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास से मुकदमा उपरोक्त में चोरी हुई मोटरसाइकिल सुपर स्पेलेंडर वाहन सं0-UP70DL5988 व मोटरसाइकिल हीरो स्पेलेंडर प्लस वाहन सं0- UP70GZ4575 (थाना मऊआइमा पर पंजीकृत मु0अ0सं0-145/26 धारा 303(2) भा0न्या0सं0 से सम्बन्धित) के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा-317(2) भा0न्या0सं0 की बढ़ोत्तरी कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।

उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार उपरोक्त अभियुक्तों द्वारा दिनांक-09.05.2026 को थाना बहरिया क्षेत्रान्तर्गत बकसेडा चौराहे के पास खड़ी मोटरसाइकिल को चोरी कर लिया गया था, जिसके सम्बन्ध में थाना बहरिया पर मु0अ0सं0-96/2026 उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-

  1. दिनेश प्रकाश सरोज पुत्र कल्लू राम निवासी बजाही थाना बहरिया कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 30 वर्ष ।
  2. श्यामू मंगता पुत्र बाबू लाल निवासी सिलोखरा थाना बहरिया कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 32 वर्ष ।

सम्बन्धित अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0-96/2026 धारा-303(2) भा0न्या0सं0 व बढ़ोत्तरी धारा-317(2)/317(4) भा0न्या0सं0 थाना बहरिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।

बरामदगी का विवरण-

  • मोटरसाइकिल सुपर स्पेलेंडर वाहन सं0-UP70DL5988
  • मोटरसाइकिल हीरो स्पेलेंडर प्लस वाहन सं0- UP70GZ4575 (थाना मऊआइमा पर पंजीकृत मु0अ0सं0-145/26 धारा 303(2) भा0न्या0सं0 से सम्बन्धित)

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-

  1. उ0नि0 अनुराग शर्मा, चौकी प्रभारी सिकन्दरा थाना बहरिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  2. उ0नि0 शिवाकान्त वर्मा, थाना बहरिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  3. हे0का0 अरविन्द सिंह, थाना बहरिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  4. हे0का0 अरविन्द तिवारी, थाना बहरिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

Leave a Comment