प्रयागराज: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न*

रामनगर, सोराव, बहादुरपुर, चाका, कौधियारा, सैदाबाद एवं मांडा के चिकत्सा अधीक्षकों को शत प्रतिशत गर्भवती महिलाओं का प्रसव सरकारी अस्पतालों में सुनिश्चित कराने के दिए निर्देश

आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए जाने की खराब प्रगति पर जिलाधिकारी ने जताई कड़ी नाराजगी, प्रतिदिन लगभग 200 गोल्डन कार्ड बनाए जाने के लिए निर्देश

प्रयागराज 27 मई 2026

जिला स्वास्थ्य समिति ( शासी निकाय) की बैठक बुधवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुई. बैठक में जिलाधिकारी ने सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को सीएचसी में सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ एवं सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं । उन्होंने आयुष्मान कार्ड बनाने के प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रतिदिन संख्या में जनपद प्रयागराज पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहे और ज़्यादा से ज़्यादा लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाए । इसमे किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं है ।जिलाधिकारी ने आयुष्मान गोल्डन कार्ड की प्रगति की समीक्षा करते हुए जनपद की खराब रैंकिंग पर सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए समस्त चिकित्सा अधीक्षकों को चेतावनी दिया कि प्रतिदिन औसतन प्रतिदिन 200 गोल्डेन कार्ड नहीं बनने पर संबंधित चिकित्सा अधीक्षकों के खिलाफ कठोर कार्यवाही किया जाएगा. जिलाधिकारी ने सीडीओ को आयुष्मान कार्ड बनाने के प्रगति की प्रतिदिन समीक्षा करने का भी निर्देश दिया.
बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए हुए मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह ने जननी सुरक्षा कार्यक्रम में निम्नतम उपलब्धि वाले ब्लॉकों क्रमशः रामनगर. सोराव, बहादुरपुर, चाका, कौधियारा, सैदाबाद एवं मांडा के चिकित्सा अधीक्षकों को निर्देशित किया कि शत-प्रतिशत गर्भवती महिलाओ की सूची आशाओं में माध्यम से बनवाते हुए उनका प्रसव सरकारी चिकित्सालयों में करवाना सुनिश्चित करें. लापरवाही करने पर सम्बंधित चिकित्सा अधीक्षक के खिलाफ सख्त कार्यवाही किया जायेगा.
फर्स्ट रेफरल यूनिट (एफआरयू ) सीएचसी में हुए सिजेरियन प्रसव की समीक्षा करते हुए सीडीओ ने सीएचसी कोराव एवं हंडिया में माह अप्रैल 2026 में क्रमशः 6-6 सिजेरियन प्रसव होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि सिजेरियन प्रसव करने में रूचि नहीं लेने वाली सम्बंधित स्त्री रोग विशेषज्ञ के खिलाफ कार्यवाही करना सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा गर्भवती महिलाओं का संस्थागत प्रसव ही कराया जाए ।
जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों का भुगतान की प्रगति अत्यन्त असंतोषजनक पाए जाने पर सीडीओ ने समस्त ब्लॉक लेखा प्रबंधकों का बेतन संतोषजनक प्रगति होने तक रोकने का निर्देश दिया.
सीडीओ ने चिकित्सा अधीक्षकों को निर्देशित किया कि वे समस्त मातृ मृत्यु एवं बाल मृत्यु की अनिवार्य रूप से रिपोर्टिंग सम्बंधित पोर्टल पर कराना सुनिश्चित करें ताकि मृत्यु के कारणों की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही किया जा सके.

आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की क्रियाशीलता की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सीएचओ द्वारा किए जा रहे ई -संजीविनी तथा ओपीडी की रैंडम जांच करने का निर्देश दिया. लंबे समय से अनुपस्थित सीएचओ की संविदा सेवा समाप्त करने का निर्देश सीएमओ को दिया.
आरबीएसके कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने मेडिकल मोबाइल टीमों को गाड़ी समय उपलब्ध नहीं कराने की शिकायत पर वेंडर को काली सूची में डालते हुए नया टेंडर करने का निर्देश दिया.
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री डॉ अरुण कुमार तिवारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे ।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858