वरुण धवन की आगामी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ अपनी रिलीज से पहले ही चर्चाओं में बनी हुई है। फिल्म में गानों को लेकर एक विवाद भी चल रहा है। इसमें एक गाना सलमान खान की फिल्म ‘बीवी नंबर 1’ का ‘चुनरी चुनरी’ भी है। आज इस गाने का रीमेक वर्जन रिलीज किया गया है, जिसमें वरुण धवन के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े भी नजर आ रही हैं। इस गाने के रिलीज होने के बाद अब इस पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। 90 के दशक का पॉपुलर गाना ‘चुनरी चुनरी’ का रीमेक वर्जन वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ से रिलीज हो गया है। हालांकि, इस गाने ने दर्शकों को निराश किया है। यही वजह है कि गाना सुनने के बाद कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर इसे लेकर निगेटिव रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, ‘इतने अच्छे गाने की ऐसी तैसी कर दी।’ एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ‘हमारी भावनाओं के साथ खिलवाड़ मत करो।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘सुष्मिता और सलमान की जोड़ी बेहद खूबसूरत थी, कोई उसकी बराबरी नहीं कर सकता।’ एक अन्य ने लिखा, ‘सलमान और सुष्मिता की केमिस्ट्री की बहुत याद आती है।’
विवादों के बीच रिलीज हुआ ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का ‘चुनरी चुनरी’ गाना
