प्रयागराज: नगर मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में डूडा द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न

प्रयागराज, नगर मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में डूडा द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न

जिलाधिकारी महोदय के निर्देश के क्रम में आज दिनांक 15.05.2026 को सिटी मजिस्ट्रेट श्री विनोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में डूडा द्वारा संचालित योजनाओं यथा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर आत्मनिर्भर निधि योजना (पीएमस्वनिधि) एवं मुख्यमंत्री अल्पविकसित व मलिन बस्ती विकास योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अन्तर्गत तहसील स्तर पर सत्यापन हेतु समस्त उपजिलाधिकारियों को लम्बित आवेदनों को अधिकतम 15 दिवस के अन्दर पूर्ण करने के निर्देश दिये गयें। जनपद में 8300 लभार्थियों को प्रथम किश्त धनराशि रू0 100000/- हस्तान्तरित की गई है, जिसके सम्बन्ध में समस्त जोनल अधिकारी नगर निगम एवं समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पंचायतों को निर्देशित किया गया कि आवास का कार्य नियमानुसार पूर्ण कराते हुए जीओ टैगिंग का कार्य प्रशिक्षित कार्मिकों से पूर्ण कराया जाये, इसके अतिरिक्त यह भी अवगत कराया गया है कि योजनान्तर्गत PMAYURBAN APP के माध्यम से लाभार्थियों के द्वारा भी स्वयं (सेल्फ) जीओ टैग किया जा सकता है।

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) – 1.0 में विभिन्न स्तर पर लम्बित आवासों को पूर्ण करने के निर्देश एवं तकनीकी रूप से अपूर्ण आवासों को अधिकतम 01 सप्ताह के अन्दर कार्यदायी संस्थाओं को दिये गयें। पीएमस्वनिधि योजना के अन्तर्गत प्रथम / द्वितीय/तृतीय ट्रेंच में निकाय एवं बैंक स्तर पर लम्बित आवेदनों को तत्काल ऋण वितरण करते हुए निस्तारित करने के निर्देश बैंको को दिये गये। भारतीय स्टेट बैंक में सर्वाधिक आवेदन लम्बित होने के कारण विशेष निर्देश दिये गये कि अधिकतम 15 दिवस के अन्दर ऋण वितरण करें। पीएमस्वनिधि योजनान्तर्गत सोशियों इको प्रोफाइलिंग एवं भारत सरकार द्वारा संचालित 08 योजनाओं से लिंकेज किये जाने हेतु सम्बन्धित विभागों एवं निकायों को निर्देश दिये गये।

उक्त के अतिरिक्त अनुपस्थित बैंकर एवं सर्वाधिक लम्बित आवेदनों वाले बैंक के शाखा प्रबन्धकों के साथ पुनः बैठक किये जाने के निर्देश दिये गयें। मलिन बस्ती विकास योजना के अन्तर्गत शासन द्वारा स्वीकृत कार्यों की निविदा प्रक्रियाधीन है। बैठक में उपजिलाधिकारी, करछना, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी, समस्त जोनल अधिकारी, नगर निगम, अधिशासी अधिकारी, समस्त नगर पंचायत, विभिन्न बैंको के जिला समन्वयक, अग्रणी जिला प्रबन्धक, परियोजना अधिकारी, ड्डा एवं विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहें।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858