बॉबी देओल स्टारर फिल्म ‘बंदर’ का पहला गाना ‘क्यों मजा आ रहा है’ हुआ रिलीज

बॉबी देओल स्टारर ‘बंदर’ के मेकर्स ने आखिरकार फिल्म का पहला ट्रैक ‘क्यों मज़ा आ रहा है’ रिलीज कर दिया है. अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी इस फिल्म का प्रोडक्शन निखिल द्विवेदी ने सैफ्रन मैजिकवर्क्स के तहत ज़ी स्टूडियोज के साथ मिलकर किया है. फिल्म 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

‘बंदर’ की दुनिया हर नए रिवील के साथ और ज्यादा इंटेंस होती जा रही है. धमाकेदार टीज़र से जबरदस्त चर्चा बटोरने के बाद अब फिल्म का पहला फुल सॉन्ग ‘क्यों मज़ा आ रहा है’ रिलीज हो चुका है. टीजर में बॉबी देओल का वाइल्ड रेट्रो-रॉकस्टार अवतार, ग्रिटी विजुअल्स, इमोशनल कैओस और एक डार्क अनप्रेडिक्टेबल वर्ल्ड पहले ही सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में आ चुका था.