‘धुरंधर’ को जवाब देने आई थी ‘मेरा ल्यारी’ एक ही दिन में हो गई फ्लॉप

पाकिस्तानी फिल्म ‘मेरा ल्यारी’ को लेकर बहुत बज था. दाव किया गया था कि ये फिल्म पाकिस्तान की तरफ से ब्लॉकबस्टर ‘धुरंधर’ को जवाब था. हालांकि, ‘मेरा ल्यारी’ को रिलीज के साथ ही बहुत बुरा रिस्पॉन्स मिला है. फिल्म पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हो गई है.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान की ऑडियंस फिल्म में इंटरेस्ट नहीं दिखा रही है. फिल्म को इतना खराब रिस्पॉन्स मिला कि कुछ थिएटर्स ने पहले ही दिन फिल्म को हटा दिया. एशिया नेट न्यूज के मुताबिक, ‘मेरा ल्यारी’ 8 मई को रिलीज हुई थी. फिल्म को इतना खराब रिस्पॉन्स मिला कि फिल्म के पहले दिन सिर्फ 22 टिकट बिके. इसी वजह से ओपनिंग डे पर ही फिल्म के थिएटर से हटाना पड़ा. इसी के साथ फिल्म ट्रोलिंग का भी शिकार हो गई.