IPL 2026 के बीच सनराइजर्स के धाकड़ क्रिकेटर ने अचानक लिया संन्यास

आईपीएल 2026 के बीच इंग्लैंड के स्पिन ऑलराउंडर लियाम डॉसन (Liam Dawson) ने अचानक संन्यास का एलान कर दिया है. डॉसन ने तत्काल प्रभाव से फर्स्ट क्लास क्रिकेट से रिटायर होने का फैसला किया. 36 साल के डॉसन व्हाइट बॉल क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे. इंग्लिश ऑलराउंडर दुनियाभर में होने वाली टी20 लीग में खेलते हुए नजर आते हैं.

डॉसन अब तक आईपीएल में तो नजर नहीं आए हैं, लेकिन दक्षिण अफ्रीका में होने वाली टी20 लीग मैच में वह सनराइजर्स ईस्टर्न केप के लिए खेलते हैं. 2024-25 सीजन में टूर्नामेंट में सनराइजर्स के लिए खेलते हुए उन्होंने 14 विकेट चटकाए थे. इसके अलावा बैटिंग में 47 रन बनाए थे. वह फ्रेंचाइजी के लिए खेलना जारी रखेंगे क्योंकि उन्होंने सिर्फ रेड बॉल क्रिकेट को अलविदा कहा है.