प्रयागराज :जोन-गंगानगर, कमिश्नरेट प्रयागराज ,थाना फाफामऊ पुलिस टीम द्वारा 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त थरवई के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना फाफामऊ पर पंजीकृत मु0अ0सं0-23/2026 धारा-90(2) भा0न्या0सं0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सतेन्द्र पटेल पुत्र उमेश कुमार पटेल निवासी ग्राम विरसिंहपुर सराय भारत थाना होलागढ़ कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना फाफामऊ पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-11.05.2026 को थाना फाफामऊ क्षेत्रान्तर्गत सुमेरी का पूरा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर मुकदमा वादी की बहन का जबरन गर्भपात करा दिया गया था जिसके बाद उसकी तबीयत खराब हो गई तथा कुछ दिन पश्चात इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी थी । जिसके सम्बंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना फाफामऊ पर मु0अ0सं0-23/2026 उपरोक्त पंजीकृत किया गया था । मुकदमा उपरोक्त से सम्बंधित 02 नामजद अभियुक्तों को पूर्व मे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है ।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-

  1. उ0नि0 विवेक कुमार सिंह, थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  2. उ0नि0 मुकेश कुमार यादव, थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  3. हे0का0 सत्य प्रकाश, थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  4. रि0का0 विशाल मिश्रा, थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज ।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858