ऋतिक रोशन ने शेयर की फ्रांस के एक खास पेड़ की तस्वीर

ऋतिक रोशन ने आज सोमवार को ‘मदर्स डे’ के एक दिन बाद एक खास पोस्ट शेयर किया है। ऋतिक की इस पोस्ट में रूमर्ड गर्लफ्रेंड सबा आजाद, पिता राकेश रोशन और मां पिंकी रोशन एक साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। यह फ्रांस की छुट्टियों की तस्वीरें हैं। ऋतिक रोशन ने इंस्टाग्राम पर अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड सबा आजाद, पिता राकेश रोशन और मां पिंकी रोशन के साथ एक खास पेड़ की छांव के नीचे बैठे तस्वीरें शेयर की हैं। इस पेड़ का नाम ‘ओम्ब्रे दे ममन’ है, जिसका मतलब होता है ‘मां की छाया’। ऋतिक ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘फ्रांस में मुझे ‘ओम्ब्रे दे ममन’ नाम का एक पेड़ मिला। इसका आसान मतलब है- ‘मां की छाया’, मदर्स डे की सबको हार्दिक शुभकामनाएं। हम सबके पीछे जो छाया, ताकत और प्यार है, उसे सलाम। और हां, इससे पहले कि फ्रांसीसी लोग मुझे पकड़ लें। मैं मजाक कर रहा हूं। हम बस पेड़-पौधों से बहुत प्यार करने वाला परिवार हैं।’ ऋतिक की यह पोस्ट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।