महाराष्ट्र की डिप्टी CM सुनेत्रा पवार ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा

महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने अपनी राज्यसभा सीट से इस्तीफा दे दिया. राज्यसभा के सभापति ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. हाल ही में सुनेत्रा पवार बारामती उपचुनाव में जीत हासिल कर विधायक बनी हैं. ये सीट अजित पवार के निधन के बाद खाली हुई थी. 23 अप्रैल को वोटिंग हुई और 4 मई को घोषित हुए नतीजों में सुनेत्रा पवार को जीत मिली.

बारामती उपचुनाव में सुनेत्रा पवार सहित 21 उम्मीदवार मैदान में थे. इस सीट से कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी), शरद पवार गुट जैसे विपक्षी दलों ने भी अपना उम्मीदवार नहीं दिया. कांग्रेस ने पहले उम्मीदवार की घोषणा की थी लेकिन बाद में अपना कैंडिडेट वापस ले लिया.

इस सीट पर सुनेत्रा पवार को कुल 2 लाख 18 हजार 969 वोट मिले. उन्होंने ये सीट 2 लाख 18 हजार 34 वोटों के अंतर से जीता. दूसरे नंबर पर न्यू राष्ट्रीय समाज पार्टी के प्रो आर वाई घुटुकडे सर रहे जिन्हें महज 935 वोट मिले.