अर्चना पूरन सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वो हर रोज यूट्यूब पर अपने व्लॉग्स शेयर करती रहती हैं. जहां उनके दोनों बेटे और पति परमीत सेठी भी हसी-मजाक करते नजर आते हैं. कुछ समय पहले जहां बड़े बेटे आर्यमान सेठी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रहने लगे थे, वहीं अब परमीत सेठी और अर्चना पूरन सिंह के घर में एक और नए सदस्य की एंट्री हो गई है.
इस बार छोटे बेटे आयुष्मान सेठी की गर्लफ्रेंड समीक्षा ने घर में कदम रखा, जिसे अर्चना पूरन सिंह ने जोरदार तालियों और खुशी के साथ वेलकम किया. आर्यमान सेठी के लेटेस्ट व्लॉग में समीक्षा के अपने बॉयफ्रेंड आयुष्मान के घर शिफ्ट होने की झलक देखने को मिली.
वीडियो में दोनों को उसके घर से सामान लेते हुए दिखाया गया, जिसमें एक बड़ा कॉफी मशीन भी शामिल था, जिसे समीक्षा खुद उठाए नजर आईं. मजाकिया अंदाज में कैमरे को दिखाते हुए उन्होंने कहा, ‘ये दहेज है,’ जिस पर आर्यमान हंसते हुए बोले, ‘पापा को इस कॉफी मशीन की बहुत जरूरत है.’ घर पहुंचते ही आयुष्मान ने समीक्षा को गोद में उठाकर अंदर एंट्री करवाई. बालकनी से ये नजारा देख रहीं अर्चना पूरन सिंह खुशी से तालियां बजाने लगीं और बोलीं, ‘ये देखो, ओह माय गॉड.’
