सीएम ममता ने कहा इस्तीफा नहीं दूंगी, संबित पात्रा बोले- अब विधानसभा कैसे जाएंगी आप?

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद राज्य की सियासत में जबरदस्त उबाल आ गया है। अपनी हार के बावजूद निवर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के तेवर नरम नहीं पड़ रहे हैं। ममता बनर्जी ने कहा है कि वह इस्तीफा नहीं देंगी। उनके इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी ने हमला बोला है। भाजपा सांसद संबित पात्रा ने ममता बनर्जी की मंशा और उनके संविधानिक दर्जे पर गंभीर सवाल उठाए हैं। ममता बनर्जी के बयान पर कटाक्ष करते हुए भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा कि ममता जी कह रही हैं कि वह विधानसभा भी नहीं जाएंगी। पात्रा ने पूछा, ‘वह अब वहां कैसे जाएंगी? वह भवानीपुर सीट से चुनाव हार चुकी हैं। अब वह विधायक नहीं हैं। पात्रा ने कहा कि लोकतांत्रिक रूप से हारने के बाद विधानसभा जाने का अधिकार स्वाभाविक रूप से खत्म हो जाता है।