भाजपा मुख्यालय पहुंचे पीएम, असम-बंगाल में जीत पर जश्न; विजयन जीते, स्टालिन हारे

देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है। बंगाल में भाजपा ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रही है। केरल ने यूडीएफ गठबंधन जीत के करीब है। जानिए चुनाव नतीजों से जुड़ी पल-पल की अपडेट। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद देश का राजनीतिक नक्शा बदल गया है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों में इस बार बहुत बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिल रहा है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मजबूत गढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने जबरदस्त सेंधमारी की है. इस पूरे सियासी संग्राम में टीएमसी से बीजेपी में आए शुभेंदु अधिकारी सबसे बड़े नायक बनकर उभरे हैं.

पश्चिम बंगाल में 4 मई को आए चुनावी परिणाम ने टीएमसी के 15 साल के शासन को खत्म कर दिया है. यहां बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. इसका मतलब है कि पश्चिम बंगाल में अब ममता बनर्जी की सरकार नहीं रहेगी. बीजेपी राज्य की सत्ता संभालेगी.