क्रिकेट : भारत से हाथ मिलाने को लेकर अबतक रो रहा पाकिस्तान

एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले के दौरान शुरू हुआ ‘नो-हैंडशेक’ विवाद अब तक पाकिस्तान के गले की फांस बना हुआ है। पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने खुद इस पूरे मामले को याद करते हुए माना कि उन्हें अंदाजा ही नहीं था कि हालात इतने अलग मोड़ ले लेंगे। आगा ने खुलासा किया कि मैच से ठीक पहले तक उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि भारतीय टीम के साथ हाथ मिलाने की परंपरा नहीं निभाई जाएगी। टॉस से पहले मैच रेफरी ने अलग ले जाकर साफ कर दिया कि इस बार कोई हैंडशेक नहीं होगा। आगा के मुताबिक, उन्होंने इस पर ज्यादा आपत्ति नहीं जताई, लेकिन मामला यहीं खत्म नहीं हुआ।