प्रयागराज, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

रेलिंग, डिवाइडर इत्यादि सरकारी सम्पत्ति को किसी व्यक्ति विशेष, मैरेज हाल, पेट्रोल पंप, होटल संचालकों द्वारा क्षति पहुंचायी गई तो सम्बंधित के विरूद्ध की जाएगी कठोर कार्रवाई

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को संगम सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने परिवहन विभाग, पुलिस विभाग, मुख्य चिकित्साधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक/बेसिक शिक्षा अधिकारी को जनपद प्रयागराज में जितने भी स्कूल, मैरेज हॉल एवं हॉस्पिटल संचालित हो रहे हैं, उनके विरूद्ध अब तक निर्गत नोटिस का विवरण उपलब्ध करायें जाने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने यातायात निरीक्षक को निर्देशित किया गया कि शहरी क्षेत्र में अत्यधिक भीड़-भाड़ एवं जाम वाले स्थलों पर यथा चौक, घंण्टा घर, सिविल लाइन्स, लल्ला चुंगी जैसे स्थानों पर टैम्पो टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों एवं स्थानीय वेंडर को शामिल कर जाम से निजात दिलाये जानें के सम्बंध में दिनांक 30.04.2026 को अपरान्ह 04ः00 बजे एक बैठक अपर जिलाधिकारी (नगर), प्रयागराज की अध्यक्षता में की जायेगी। नगर क्षेत्र में वृहद जाम के दृष्टिगत शहर को जाम से मुक्त किये जानें हेतु स्थायी होर्डिग्स एरिया हेतु अस्थायी रूप से भूमि का चिन्हांकन कर लिया गया। बैठक में अवगत कराया गया कि अलोपीबाग फ्लाईओवर के पास बंद किये गये कट को खोले जानें हेतु समीक्षा की गयी। बैठक में अधिशासी अभियन्ता, प्रयागराज विकास प्राधिकरण, प्रयागराज अनुपस्थित रहे, उनके स्थान पर राजेश कुमार, अवर अभियन्ता, प्रयागराज विकास, प्राधिकरण, प्रयागराज उपस्थित थे, अध्यक्ष महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि राजेश कुमार, अवर अभियन्ता एवं सहायक अभियन्ता, नि0खं0-3, लो0नि0वि0, प्रयागराज द्वारा अलोपी बाग फ्लाईओवर के पास बंद किये गये कट को खोले जानें हेतु 03 दिनों में कार्य कराकर अवगत कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया गया कि जिला सड़क सुरक्षा समिति जैसी महत्वपूर्ण बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करें। निर्देशित किया गया कि अपर जिलाधिकारी (नगर) प्रयागराज की अध्यक्षता में डीसीपी (यातायात), एआरएम रोडवेज व परिवहन विभाग एवं टैम्पो टैक्सी यूनियन की संयुक्त टीम शहरी क्षेत्र में नो ई-रिक्शा जोन/नो व्हिकल जोन तथा पैडिस्ट्रियन जोन चिन्हित कर नो आब्स्ट्रक्शन एरिया घोषित करने हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत करें। यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी प्रकार के वाहनों की पार्किंग/ ठेला/वेन्डर्स मुख्य चौराहों के समीप स्थित न हों। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया गया कि जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जागरूकता गतिविधियों के सम्बंध में प्रस्तुत किये गये आंकड़ों का मिलान शत-प्रतिशत जांच करने के उपरान्त ही प्रस्तुत करें। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया गया कि लोक निर्माण विभाग/ एनएचएआई/एनएच, नगर-निगम एवं पीडीए द्वारा निर्मित मार्गों के किनारे रेलिंग, डिवाइडर इत्यादि सरकारी सम्पत्ति को किसी व्यक्ति विशेष द्वारा क्षति पहुंचायी जायेगी तो सम्बंधित के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। यदि इन सम्पत्तियों को नुकसान पहुंचाये जानें में किसी स्थानीय मैरेज हाल/पेट्रोल पम्प संचालक/ होटल संचालक की संलिप्तता पायी जाती है तो उनके विरूद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए विधिक रूप से कार्यवाही की जायेगी। उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि बैठक में उठाये गये बिन्दुओं पर शत-प्रतिशत अनुपालन आख्या ससमय उपलब्ध करायी जाय।

इस अवसर पर पी0के राय, अधिशासी अभियन्ता/सचिव/सदस्य, जिला सड़क सुरक्षा समिति, प्रान्तीय खण्ड, लो0नि0वि0, प्रयागराज, मोहम्मद अरशद, सहायक अभियन्ता/प्रतिनिधि सचिव/सदस्य, जिला सड़क सुरक्षा समिति, प्रयागराज, विशाल सेठ, सहायक अभियन्ता, रा0मा0 खण्ड, लो0नि0वि0, प्रयागराज, आन्नद राव, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, प्रयागराज, जयकरन, एआरएम, उ0प्र0 परिवहन निगम, प्रयागराज, प्रखर सिंह, डिप्टी मैनेजर, एनएचएआई, पीआईयू, प्रयागराज, के0के0 श्रीवास्तव, सहायक अभियन्ता, नि0खं0-3, लो0नि0वि0, प्रयागराज, के0के0 सिंह, सहायक अभियन्ता, सिंचाई विभाग, बेलन कैनाल, प्रखण्ड, प्रयागराज, राजेश कुमार, अवर अभियन्ता, प्रयागराज विकास प्राधिकरण, प्रयागराज, राम सागर, पी0टी0ओ0, परिवहन विभाग, प्रयागराज, डा0 संजय बरनवाल, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी, प्रयागराज, डा0 अमित सिंह, एमओ, एसआरएन, हॉस्पिटल, प्रयागराज, रघुनाथ द्विवेदी, उपाध्यक्ष टैम्पो टैक्सी यूनियन, प्रयागराज, विनोद चन्द्र दुबे, अध्यक्ष एवं रमाकान्त रावत, महामंत्री, टेम्पो टैक्सी यूनियिन एवं अन्य उपस्थित अधिकारीगण व यूनियन के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858