बेटा गोविंदा जैसा हो लेकिन पति नहीं’ सुनीता आहूजा ने दिया बड़ा बयान; जानें क्या है वजह

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। यूट्यूब चैनल पर, वह अपनी पर्सनल लाइफ की झलकियां शेयर करती हैं। हाल ही में सुनीता ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि गोविंदा एक पति के तौर पर अच्छा उदाहरण नहीं हैं। इतना कुछ हासिल करने के बाद भी उन्होंने जिंदगी नहीं जी है।

अभिषेक व्यास के साथ बातचीत में सुनीता ने गोविंदा के बारे में कहा कि गोविंदा एक अच्छे बेटे हैं, वह बहुत अच्छे भाई हैं। मगर, एक पति के तौर पर वह अच्छे नहीं हैं। एक पति के तौर पर मुझे क्या चाहिए, मुझे पार्टी करने का शौक है। बाहर डिनर के लिए जाओ, हॉलीडे के लिए जाओ। उनकी जिंदगी परिवार की सेवा में गुजर रही है। वह 60 साल के हैं लेकिन कभी अपने लिए नहीं जिए। इससे मुझे दुख होता है।