श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त सोरांव के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना होलागढ़ पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-22.04.2026 को अभियुक्त रंजीत कुमार पटेल पुत्र भोलानाथ पटेल निवासी कोटिला थाना हथिगंवा जनपद प्रतापगढ़ को थाना होलागढ़ क्षेत्रान्तर्गत ग्राम न्यायीपुर के पास से 01 अवैध तमन्चा .315 बोर व 01 मिस कारतूस .315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना होलागढ़ पर मु0अ0सं0-37/2026 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
रंजीत कुमार पटेल पुत्र भोलानाथ पटेल निवासी कोटिला थाना हथिगंवा जनपद प्रतापगढ़, उम्र करीब 26 वर्ष ।
पंजीकृत अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0-37/26 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट थाना होलागढ़ कमिश्नरेट प्रयागराज ।
बरामदगी का विवरण-
01 अवैध तमन्चा .315 बोर व 01 मिस कारतूस .315 बोर ।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
- उ0नि0 हरिशंकर पाण्डेय, थाना होलागढ़ कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- का0 मन्नु कुमार बिन्द, थाना होलागढ़ कमिश्नरेट प्रयागराज ।
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
