विकास खण्ड ताखा के दीग संकुल की मासिक बैठक प्राथमिक विद्यालय अहिवरनपुरा में आहुत की गई।जिसमें सत्र के पहले तीस दिन आनंदमय शिक्षण एवं प्रभावी शुरुआत पर दिया गया जोर।बैठक की शुरुआत सरस्वती पूजन के द्वारा की गई।जिसमें संकुल के सभी विद्यालयों से शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।वरिष्ठ संकुल शिक्षक अवधेश सिंह राठौर ने बताया कि राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में विकासखंड से सर्वाधिक 17 बच्चे दीग संकुल से ही चयनित हुए।जिसमें 9 बच्चे पीएम श्री विद्यालय समथर एवं 6 बच्चे उच्च प्राथमिक विद्यालय अमथरी से चयनित हुए। पीएम श्री विद्यालय समथर से महेंद्र सिंह एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय अमथरी से हरेंद्र सिंह को राज्य स्तर पर उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया ।इन दोनों शिक्षकों को संकुल के सभी शिक्षकों ने बधाई दी।हरेंद्र सिंह ने बच्चों को कैसे मार्गदर्शित किया क्या क्या कार्य योजना बनाई आदि को सबके सामने प्रस्तुत किया।संकुल शिक्षक अजय कश्यप एवं सुधीर वर्मा के द्वारा एजेंडा बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में शत प्रतिशत नामांकन, उपस्थिति, ठहराव ,स्कूल चलो अभियान एवं एसएमसी के साथ समन्वय ,तीस दिन इंपैक्ट प्लान ,उपस्थित स्टार का चार्ट तैयार करना,शैक्षिक कैलेंडर 2026– 27 का वाचन तथा अनुपालन करना,गतिविधि कैलेंडर की समझ विकसित करना ,इको क्लब की गतिविधियां ,स्मार्ट क्लास के संबंध में, आईसीटी लैब के संबंध में,गणित, विज्ञान किट के उपयोग के संबंध में ,आगामी माह की कार्य योजना के संबंध में ,यू–डाइस कार्य आदि कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गईं।बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ शिक्षक प्रदीप बाबू ने की। इस मौके पर हरिकृष्ण,सुबोध यादव, शोएब अजीम,अवधेश पाल, सुधीर शरण,विक्रांत यादव, प्रहलाद सिंह,चंद्रकांत यादव, मंजेश कुमार,वीरेंद्र सिंह अहिवरन सिंह समेत कई शिक्षक मौजूद रहे।
इटावा :दीग संकुल की मासिक बैठक का प्राथमिक विद्यालय अहिवरनपुरा मे किया गया आयोजन
