प्रयागराज: सहायक आचार्य की पुनर्परीक्षा को सकुशल, निर्विघ्न, निष्पक्ष, नकलविहीन व सुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा ने दिनांक 18 एवं 19 अप्रैल, 2026 को आयोजित सहायक आचार्य की पुनर्परीक्षा को निर्धारित प्रक्रियानुसार सकुशल, निर्विघ्न, निष्पक्ष, नकलविहीन व शुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत शनिवार को कर्नलगंज इण्टर कालेज सहित अन्य विद्यालयों में बनाये गये परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों, केन्द्र व्यवस्थापकों को जिम्मेदारी, संवेदनशीलता व निर्धारित गाइडलाइन का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करते हुए परीक्षा को सकुशल ढंग से सम्पन्न कराये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु नियुक्त सेक्टर मजिस्टेªटों को परीक्षा अवधि के दौरान अपने सेक्टर के परीक्षा केन्द्रों पर भ्रमणशील रहकर परीक्षा को सकुशलढंग से सम्पन्न कराने एवं परीक्षा की समाप्ति के उपरांत परीक्षा सामग्री को जमा कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर बनाये हुए सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर कैमरो के माध्यम से हो रही मॉनिटरिंग को भी देखा।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858