उमरिया जिले की चंदिया तहसील क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या की गई

उमरिया जिले की चंदिया तहसील क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। यह घटना नौ गजा पुल के पास की बताई जा रही है, जहां स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका देखा और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और पहचान के प्रयास जारी हैं।

सवांददाता : गुड्डू कुशवाहा