आज दिनांक 17.04.2026 को जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में संगम सभागार में खाद्य एवं रसद विभाग (आपूर्ति) की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, अपर जिलाधिकारी (ना०आ०), जिला पूर्ति अधिकारी, सगरत क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, एवं पूर्ति निरीक्षक उपस्थित रहे। उक्त के अतिरिक्त समस्त उपजिलाधिकारी उपायुक्त मनरेगा, जिला पंचायतराज अधिकारी एवं समस्त खण्ड विकास अधिकारी गूगल मीट के माध्यम से आनलाइन जुड़े थे।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में विभागीय बजट से 28 निर्माणाधीन अन्नपूर्णा भवन, मनरेगा बजट से बनने वाली 68 अन्नपूर्णा भवन के निर्माण की समीक्षा की गयी। विभागीय बजट से निर्माणाधीन 20 अन्नपूर्णा भवन को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये। मनरेगा बजट से निर्मित होने 68 अन्नपूर्णा भवनों में से 34 पर निर्माण कार्य प्रारम्भ हो गया है, जिसे माह अप्रैल 2026 तक पूर्ण कराने के निदेश दिये गये अवशेष 34 मनरेगा बजट से निर्मित होने वाले अन्नपूर्णा भवनों का शीघ्र कार्य प्रारम्भ कैराने हेतु खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा वर्ष 2026-27 हेतु प्रत्येक विकास खण्ड में 10-10 अन्नपूर्णा भवन के निर्माण हेतु भूमि चिन्हांकन हेतु उपजिलाधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा जनपद में निलम्बित चल रही 09 उचित दर दुकान तथा ग्रामीण क्षेत्र में रिक्त चल रही 32 उचित दर दुकानों की समीक्षा की गयी। निलम्बित उचित दर दुकानों के सम्बन्ध में सम्बन्धित उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि 15 दिवस के अन्दर निर्णय लेना सुनिश्चित करें तथा रिक्त/निरस्त चल रही उचित दर दुकानों के सम्बन्ध में समस्त खण्ड विकास अधिकारियों एवं सम्बन्धित उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि 15 दिवस में प्रस्ताव कराते हुए नियुक्ति की कार्यवाही पूर्ण करना सुनिश्चित करें। खाद्य एवं रसद विभाग के आनलाइन पोर्टल पर प्राप्त नये एवं संशोधन राशनकार्डो के आवेदनों के सम्बन्ध में उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया गया कि पूर्ति निरीक्षक एवं खण्ड विकास अधिकारियों के माध्यम से सत्यापन कराते हुए एक सप्ताह में एस०एस०डी०जी० आवेदनों को शतप्रतिशत निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
