हॉलीवुड फिल्मों में काम करने को लेकर क्या है कंगना रनौत का प्लान?

कंगना रनौत एक भारतीय अभिनेत्री होने के साथ ही निर्माता, निर्देशक और राजनेता हैं। कंगना ने 2006 में ‘गैंगस्टर’ से बॉलीवुड में शानदार शुरुआत की। उन्होंने अपने दम पर पहचान बनाई और ‘फैशन’, ‘क्वीन’ और ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ जैसी फिल्मों के लिए चार राष्ट्रीय पुरस्कार और पद्म श्री जीते। अब वह राजनीति (मंडी से सांसद) में भी सक्रिय हैं। हाल ही में कंगना ने हॉलीवुड फिल्मों में काम करने को लेकर अपनी राय पेश की है। कंगना दो दशकों से बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। उन्होंने ‘मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ झांसी’ और ‘इमरजेंसी’ जैसी फिल्मों में काम किया और साथ ही इनका निर्देशन भी किया है। कंगना ने ANI को दिए एक इंटरव्यू में अपने हॉलीवुड फिल्मों में काम करने के प्लान को लेकर बताया, ‘मुझे हॉलीवुड का कोई क्रेज नहीं है।’

कंगना ने आगे कहा, ‘हॉलीवुड की फिल्में ज्यादातर अमेरिका को महान दिखाने के लिए बनाई जाती हैं। इसलिए हम बेवजह वहां जाकर अमेरिका को महान दिखाने की कोशिश क्यों करें? हमें अपना एजेंडा होना चाहिए।’ कंगना अब बॉलीवुड में ही नई फिल्में और चुनौतियां लेना चाहती हैं।