साल 1978 के संभल दंगों की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म ‘कल्कि संभल’ की शूटिंग 14 अप्रैल 2026 से शुरू हो रही है। इस फिल्म का निर्माण ‘जानी फायरफॉक्स स्टूडियो’ के बैनर तले किया जा रहा है। फिल्म में 1978 में हुई हिंसा और लोगों की त्रासदी की झलक दिखाए जाने की संभावना है। इसमें 24 नवंबर 2024 को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल को भी दिखाया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में 1978 के दंगों की झलक दिखेगी। इसके साथ नवंबर 2024 का घटनाक्रम भी दिखाया जाएगा। इसके निर्देशक भरत एस. श्रीनेत हैं। फिल्म का निर्माण अमित जानी कर रहे हैं। 14 अप्रैल को फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले निर्देशक ने जगह का जायजा लेने के लिए चंदौसी के एसएम कॉलेज का दौरा किया है। निर्देशक ने कॉलेज परिसर में कई जगहों का जायजा लिया। इसके अलावा उन्होंने प्राचार्य डॉ. दानवीर सिंह यादव से शूटिंग की लिखित अनुमति मांगी है। यही नहीं निर्देशक ने सीता रोड पर मौजूद गणेश प्रतिमा, रामबाग धाम पर राम की प्रतिमा का निरीक्षण किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्देशक ने मोहल्ला लक्ष्मणगंज में बावड़ी का का जायजा लिया।
14 अप्रैल से शुरू होगी ‘कल्कि संभल’ की शूटिंग, दिखेगी दंगों की झलक
