श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त सोरांव के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना सोरांव पर पंजीकृत मु0अ0सं0-78/2026 धारा-137(2)/87/ 65(1)/61(2) भा0न्या0सं0 व 5/6 पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सालिक राम पुत्र रामधन निवासी ग्राम जमुई थाना सोरांव कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना सोरांव पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-07.04.2026 को थाना सोरांव क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जमुई के पास से गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त उपरोक्त द्वारा दिनांक-14.03.2026 को सोरांव थाना क्षेत्र के एक नाबालिक युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने में सहयोग किया गया था, जिसके सम्बंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सोरांव पर मु0अ0सं0-88/2026 उपरोक्त पंजीकृत किया गया था । मुकदमा उपरोक्त से सम्बंधित 01 बाल अपचारी को पूर्व में पुलिस अभिरक्षा में लेकर बाल सुधार गृह भेजा जा चुका है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
सालिक राम पुत्र रामधन निवासी ग्राम जमुई थाना सोरांव कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 28 वर्ष ।
सम्बंधित अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0-78/26 धारा-87/137(2) भा0न्या0सं0 व बढ़ोत्तरी धारा 65(1)/61(2) भा0न्या0सं0 व 5/6 पॉक्सो एक्ट थाना सोरांव कमिश्नरेट प्रयागराज ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
- उ0नि0 हरिश्चन्द्र शर्मा, थाना सोरांव कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- उ0नि0 अभिषेक कुंवर, थाना सोरांव कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- का0 सत्रजीत सिंह, थाना सोरांव कमिश्नरेट प्रयागराज ।
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
