उत्तर प्रदेश में विगत 2 सप्ताह में बेमौसम ओलावृष्टि, एवं आकाशीय बिजली से हुई व्यापक तबाही के चलते कई जिलों में नागरिकों की मृत्यु तथा किसानों को हुए भारी नुकसान को देखते हुए आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय , पूर्व मंत्री ने, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर प्रदेश के प्रभावित किसानों और मृतक नागरिकों के परिजनों को तत्काल राहत एवं मुआवजा प्रदान कराए जाने की मांग की .
बेमौसम ओलावृष्टि, एवं आकाशीय बिजली से हुई व्यापक तबाही के चलते किसानों को मिले आर्थिक सहयोग : अजय राय
