रश्मिका मंदाना ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम पेज पर फिल्म ‘कॉकटेल 2’ से जुड़ा एक नया पोस्टर साझा किया है। इसमें उनके साथ कृति सेनन और शाहिद कपूर वेकेशन मूड में नजर आ रहे हैं। फिल्म का एक गाना ‘जब तलक’ जल्द ही रिलीज होगा, इस बारे में भी रश्मिका ने जानकारी साझा की है। रश्मिका मंदाना ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, ‘गाना ‘जब तलक 8 अप्रैल को रिलीज होगा।’ इस गाने में कृति सेनन, शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना का अलग अंदाज दर्शकों को देखने को मिलेगा। पोस्टर में जो लुक तीनों एक्टर्स का दिख रहा है, वही गाने में भी नजर आ सकता है।
शाहिद कपूर की फिल्म ‘कॉकटेल’ का पहला गाना कब हाेगा रिलीज? रश्मिका मंदाना ने साझा की तारीख
