महाराष्ट्र : भंडारा से कांग्रेस MP प्रशांत पड़ोले का एक्सीडेंट, संसद कार्यवाही में भाग लेने जा रहे थे दिल्ली

महाराष्ट्र के भंडारा से कांग्रेस सांसद प्रशांत पड़ोले की कार का सोमवार 30 मार्च की सुबह एक्सीडेंट हो गया. यह हादसा नागपुर के करीब उस समय हुआ जब वे दिल्ली जाने के लिए नागपुर एयरपोर्ट की ओर जा रहे थे. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

इस हादसे में सांसद प्रशांत पड़ोले और उनका ड्राइवर घायल हुए. हालांकि राहत की बात यह रही कि कोई बड़ा नुकसान या जान-माल की हानि नहीं हुई. कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए गए हैं, लेकिन वाहन को गंभीर नुकसान पहुंचा है.