अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की नीतियों तथा उसकी समावेशी विचारधारा में अपनी आस्था जताते हुए तथा जननायक मा0 श्री राहुल गाँधी जी द्वारा आम जनमानस के मुद्दों पर लगातार किए जा रहे सदन से सड़क तक के संघर्षों से प्रेरित होकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मा0 श्री अजय राय जी-पूर्व मंत्री के समक्ष जनपद सीतापुर से समाजवादी पार्टी केेे पूर्व विधान परिषद प्रत्याशी रहे श्री अरूणेश यादव जी ने सीतापुर से कांग्रेस सांसद श्री राकेश राठौर जी के नेतृत्व में आज यहाँ अपने समर्थकों के साथ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। इसी क्रम में परिवर्तन समाज पार्टी के राष्ट्रीय सचिव दुर्गा प्रसाद गुप्ता जी ने भी आज परिवर्तन समाज पार्टी को छोड़कर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मा0 श्री अजय राय जी के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस मौक पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मा0 श्री अजय राय जी ने श्री अरूणेश यादव तथा परिवर्तन समाज पार्टी के राष्ट्रीय सचिव दुर्गा प्रसाद गुप्ता जी के साथ सदस्यता ग्रहण करने आए हुए सभी लोगों के गले में कांग्रेस तिरंगा पट्टिका पहनाकर तथा पार्टी का सदस्यता कार्ड देकर उक्त सभी को विधिवत रूप से कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।
सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम के उपरांत उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मा0 श्री अजय राय जी ने अरूणेश यादव एवं उनके समर्थकों का कांग्रेस परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा, जनहित के प्रति प्रतिबद्धता एवं समर्पण से प्रभावित होकर निरंतर विभिन्न दलों के नेता एवं कार्यकर्ता कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। श्री राय ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री अरूणेश यादव के कांग्रेस में शामिल होने से संगठन को मजबूती मिलेगी तथा जनपद सीतापुर सहित पूरे प्रदेश में पार्टी का जनाधार और सशक्त होगा।
सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद श्री राकेश राठौर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही देश और प्रदेश में आमजन की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि श्री अरूणेश यादव के अनुभव और जनसंपर्क का लाभ भविष्य में कांग्रेस पार्टी को निश्चित रूप से मिलेगा।
सदस्यता ग्रहण करने के उपरांत श्री अरूणेश यादव ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों एवं नेतृत्व में विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ पार्टी संगठन को मजबूत करने एवं जनहित के मुद्दों को उठाने का कार्य करेंगे।
श्री अरूणेश यादव जी के साथ सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से बाबूराम यादव, आशीष कुमार यादव, अखिलेन्द्र सिंह, श्रवण कुमार यादव, महेन्द्र कुमार यादव, नितीश यादव, नीरज यादव, चन्द्र पाल यादव, विनोद यादव, वीरेन्द्र यादव, इन्द पाल रावत, अमरीश यादव, अंशुल यादव, राजेश यादव, शिवमूरत यादव, अमित यादव, विवेक यादव, अमित रस्तोगी, राम प्रकाश यादव, लवकुश यादव, चन्द्र शेखर यादव, राजेश कुमार, डॉ0 लवकुश यादव, मेराज, महावीर यादव, नरेन्द्र यादव, लवलेश यादव, अनुराग यादव (प्रधान), अजय यादव, शिवम सिंह, सरोज रावत, अनु प्रताप रावत, राम चन्द्र यादव, ओम प्रकाश यादव, शिवराम मौर्या सहित अन्य कई लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
परिवर्तन समाज पार्टी के राष्ट्रीय सचिव दुर्गा प्रसाद गुप्ता जी साथ पार्टी छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं में परिवर्तन समाज पार्टी केप्रदेश संगठन मंत्री भोला नाथ सोनकर, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता, प्रदेश मीडिया प्रभारी सतीश चन्द्र गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अंजनी कुमार गुप्ता, जिला सचिव तेज बहादुर गुप्ता, जिला मंत्री सुरेश कुमार गुप्ता, जिलाध्यक्ष मिर्जापुर अजय कुमार गुप्ता, देवेन्द्र कुमार गुप्ता, राजेश कुमार गुप्ता सत्य प्रकाश सोनकर आदि प्रमुख रहे।
सवांददाता : अखिलेश पाठक
