IPL 2026: खराब फॉर्म से चिंतित नहीं गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज बटलर, बोले- आईपीएल से मिलता है नया आत्मविश्वास

इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जोस बटलर पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म में चल रहे हैं। लेकिन वह इससे चिंतित नहीं है। बटलर अब आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के लिए खेलेंगे और उन्होंने कहा कि इस लीग में खेलने से उन्हें आत्मविश्वास मिलता है।

इंग्लैंड के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर ने कहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ने उनके क्रिकेट करियर पर सबसे बड़ा असर डाला है। बटलर की हालिया फॉर्म अच्छी नहीं चल रही है और वह टी20 विश्व कप 2026 में रनों के लिए संघर्ष करते हुए नजर आए थे। बटलर ने बताया कि आईपीएल में खेलते समय उन्हें दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों और कोचों से सीखने का मौका मिलता है। यही अनुभव उन्हें इंग्लैंड के लिए टेस्ट, वनडे, और टी20 तीनों प्रारूप में खेलने में बहुत मदद करता है।