विवेक अग्निहोत्री बनाएंगे ‘ऑपरेशन सिंदूर’, भूषण कुमार देंगे साथ, लोग बोले- लेकिन आप आदित्य धर नहीं

भूषण कुमार और विवेक रंजन अग्निहोत्री ने गुरुवार को अपनी नई फिल्म ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की घोषणा की। बताया जा रहा है कि ये फिल्म पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकवादी हमले की कहानी है। ये कहानी पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में भारत की ओर से आतंकी हमले के जवाब में चलाए गए अभियान कोडनेम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से प्रेरित है।

इस प्रोजेक्ट को विवेक अग्निहोत्री की ‘आई एम बुद्धा प्रोडक्शन’ और भूषण कुमार की ‘टी-सीरीज़’ मिलकर कर रही हैं। यह फिल्म लेफ्टिनेंट जनरल के.जे.एस. ‘टाइनी’ ढिल्लों (रिटायर्ड) की किताब ‘ऑपरेशन सिंदूर: द अनटोल्ड स्टोरी’ ऑफ इंडियाज डीप स्ट्राइक्स इनसाइड पाकिस्तान’ पर बेस़्ड होगी। इस फिल्म का निर्देशन अग्निहोत्री करेंगे, जबकि प्रोड्यूस कुमार की टी-सीरीज और निर्देशक की ‘आई एम बुद्धा प्रोडक्शंस’ द्वारा किया जाएगा। साल 2025 में जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गए थे जिनमें ज्यादातर टूरिस्ट थे।