Harry Potter Web Series का टीजर आया, OTT पर भारत में कब और कहां देख सकेंगे

हैरी पॉटर। राइटर जेके रोलिंग की बेहद पॉपुलर फैंटेसी बुक सरीज का ऐसा काल्पनिक किरदार, जिसने किताब के पन्‍नों से लेकर बड़े पर्दे पर गजब की धूम मचाई। वार्नर ब्रदर्स पिक्चर्स की 8 फिल्‍मों के बाद अब इस मशहूर किरदार पर नई वेब सीरीज आ रही है। बताने की जरूरत नहीं है कि यह किरदार बच्‍चों से लेकर बूढ़ों तक में कितना लोकप्रिय है। एक लंबे इंतजार के बाद, HBO ने ‘हैरी पॉटर’ सीरीज का टीजर रिलीज कर दिया है। इस सीरीज की घोषणा लंदन में एक खास इवेंट में की गई थी। इसका पहला सीजन, रोलिंग की पहली किताब ‘हैरी पॉटर एंड द फिलॉसफर्स स्टोन’ पर बनी है और इसी नाम से इस साल 2026 के क्रिसमस पर दुनियाभर में रिलीज होगी। टीजर के आते ही फैंस की बांछे ख‍िल गई हैं। वह डायगन ऐली की यात्रा के लिए तैयार हैं, क्योंकि हॉगवर्ट्स स्कूल ऑफ विचक्राफ्ट एंड विजार्ड्री के दरवाजे एक बार फिर खुलने वाले हैं। आइए, जानते हैं कि इस वेब सीरीज की कहानी, कास्‍ट से लेकर इसके बारे में सबकुछ।

साल 2011 में आई ‘हैरी पॉटर एंड द डेथली हैलोज – पार्ट 2’ के साथ वार्नर ब्रदर्स ने ब्रिटिश लेखिका जेके रोलिंग की फैंटेसी नॉवेल सीरीज पर फिल्‍मों का अंत कर दिया था। अब HBO इन्‍हीं किताबों को वेब सीरीज बन रही है। इस बार फिल्‍म की लंबी रनटाइम बाधा नहीं है। इसलिए फैंस सीरीज में अध‍िक डिटेल में कहानी देखने को बेताब हैं। ‘हैरी पॉटर एंड द फिलॉसफर्स स्टोन’ वेब सीरीज की कहानी रोलिंग की मूल किताब की ही तरह है, जिसकी शुरुआत युवा जादूगर हैरी पॉटर के हॉगवर्ट्स स्कूल ऑफ विचक्राफ्ट एंड विजार्ड्री में पहले साल से होती है।

वेब सीरीज का यह टीजर दर्शकों को नई कास्ट से मिलवाता है। कहा जा रहा है कि यह शो जेके रोलिंग की किताबों का एक नया रूप है। Harry Potter and the Philosopher’s Stone सीरीज को बिल्कुल नई कास्ट के साथ तैयार किया गया है। टीजर में उनमें से कई किरदारों की शुरुआती झलक दिखाई गई हैं, जिनमें Harry के सबसे अच्छे दोस्त Ron Weasley और Hermione Granger, और Hogwarts के हेडमास्टर, शक्तिशाली Albus Dumbledore शामिल हैं।

‘हैरी पॉटर एंड द फिलॉसफर्स स्टोन’ दिग्‍गज OTT प्‍लेटफॉर्म HBO की लाइव-एक्शन सीरीज है। यह 2026 में क्रिसमस के दिन दुनियाभर में रिलीज होगी। भारतीय फैंस इसे HBO ऐप पर देख सकते हैं। इसके अलावा इसके JioHotstar पर रिलीज होने की उम्मीद है।