अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ में उनके साथ वामिका गब्बी भी अभिनय कर रही हैं। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म का एक रोमांटिक सॉन्ग ‘तू ही दिसदा’ रिलीज हो चुका है। फिल्म में वामिका और अक्षय कुमार साथ में काफी अच्छे लग रहे हैं। अक्षय कुमार और वामिका गब्बी का अंदाज दर्शको को काफी लुभा रहा है। साथ ही इसमें जो झरनों, हरी-भरी हरियाली और पहाड़ दिखाए गए है वो गाने को एक रोमांटिक वाइब दे रहे हैं। क्योंकि गाने को गर्मियों में रिलीज किया गया है। इसमें दिखने वाले बैकग्राउंड सीन्स दर्शकों को एक ठंड़क का एहसास करा रहे हैं।
रिलीज हुआ ‘फिल्म भूत बंगला का पहला रोमांटिक सॉन्ग
