‘धुरंधर 2’ को लेकर सिख समुदाय ने जताई नाराजगी

‘धुरंधर 2’ फिल्म हाल ही में 19 मार्च को रिलीज हुई है. फिल्म को दर्शकों से जमकर सराहना मिल रही है. इसी बीच ये फिल्म एक विवाद में भी फंस गई है. इस फिल्म के एक सीन पर सिख समुदाय ने आपत्ति दर्ज की है. जिसके चलते सिख समुदाय ने मुंबई के मुलुंड में फिल्म मेकर और एक्टर रणवीर सिंह के खिलाफ शियत दर्ज करवाई है.

मुंबई के मुलुंड पुलिस स्टेशन में फिल्म मेकर और अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ सिख भावनाओं को आहत करने को लेकर शिकायत दर्ज की गई है. शिवसेना नेता और सिख इन महाराष्ट्र संगठन के अध्यक्ष गुरज्योत कीर ने फिल्म के एक सीन को लेकर आपत्ति जताई. उनका कहना है कि फिल्म में सिखों और गुरु गोबिंद सिंह का अपमान किया गया है. इस शिकायत में सिख नेता ने फिल्म के प्रोडक्शन हाउस से अपमान के लिए जल्द माफी मांगने की मांग की है.